Basti News: अवैध पैथाेलॉजी पर छापा मारा, सील
बस्ती। जलेबीगंज में अवैध रूप से संचालित दो पैथोलॉजी सेंटर को शिकायत के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने सील कर दिया है। संचालकों को नोटिस दिया गया। संतोष जनक जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जलेबीगंज में बिना पंजीकरण के दो पैथोलॉजी संचालित होने व चिकित्सक मौजूद नहीं रहने की शिकायत मिली थी। मंगलवार को स्टार पैथोलॉजी पर चिकित्सक व संचालक नहीं मिले। दूसरे पैथोलॉजी वीएस पर भी चिकित्सक नहीं मिले। दोनों सेंटर पर ताला लगा दिया गया। संवाद
#BastiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 01:01 IST
Basti News: अवैध पैथाेलॉजी पर छापा मारा, सील #BastiNews #VaranasiLiveNews
