Basti News: धनतेरस से शहर में बदलेगा रूट दो जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

बस्ती। धनतेरस और दिवाली पर्व के दौरान चार पहिया एवं अन्य बड़े वाहनों को भीड़भाड़ वाले हिस्से में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए शहर के अंदर एवं बाहर कुल दस डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। जहां यातायात पुलिस मुस्तैद रहेगी। बाजार क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए दो जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।त्योहार के मद्देनजर गांधीनगर और पुरानी बस्ती क्षेत्र में आम नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस नया रूट प्लान तैयार किया है। 6 नवंबर को धनतेरस के दिन से डायवर्जन व्यवस्था शहर में लागू हो जाएगी। यह दिवाली के दिन आठ नवंबर तक प्रभावी रहेगी। पुरानी बस्ती क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही कम रखने के लिए पांडेय बाजार, करूबा बाबा चौराहा और दक्षिण दरवाजा पर डायवर्जन पॉइंट बनाया जाएगा। यहां से बाजार क्षेत्र मंगलबाजार, सुर्तीहट्टा में चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। जबकि रोडवेज के निकट नेहरू तिराहा और जीआईसी के पास बैरिकेडिंग की जाएगी। बाजार आने वाले चार पहिया वाहनों को इससे आगे गांधीनगर की तरफ नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 01:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: धनतेरस से शहर में बदलेगा रूट दो जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था #BastiNews #VaranasiLiveNews