Basti News: पांच हजार शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति अभिलेखों की होगी जांच

बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के पांच हजार से अधिक शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और नियुक्ति संबंधी अभिलेखों की जांच की जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत एसटीएफ और बेसिक शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से सत्यापन करेंगे। बीएसए ने सभी बीईओ को शिक्षकों के दस्तावेज जुटाने के निर्देश दिए हैं। जांच के दायरे में कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक आएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार शिक्षकों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड, बीएलएड, टीईटी और सीटीईटी के प्रमाणपत्रों के साथ नियुक्ति से जुड़े सभी अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे।

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 01:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: पांच हजार शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति अभिलेखों की होगी जांच #BastiNews #VaranasiLiveNews