Gurugram News: विश्वकर्मा पूजा आज फैक्टरियों में होगी पूजा

गुरुग्राम। जगत शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती पर बृहस्पतिवार को विभिन्न कारखानों व वर्कशॉप आदि में पूजन और हवन का कार्यक्रम होगा। मारुति समेत शहर की अन्य फैक्टरियों में विश्वकर्मा पूजा की जाएगी। मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी हिसाशी ताकेउची गुरुग्राम, मानेसर और खरखौंदा के प्लांट में होने वाली विश्वकर्मा पूजा में उपस्थित रहेंगे। सेक्टर-4-7 स्थित विश्वकर्मा पांचाल मंदिर में यह पूजा विधि-विधान से की जाएगी। शक्ति पार्क में मिथिला विश्वकर्मा समिति द्वारा विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सेक्टर-14 आईडीसी, उद्योग विहार, मानेसर आदि में उद्योगों में भी यह पूजा होगी। संवाद

#VishwakarmaPujaWillBeCelebratedInFactoriesToday. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 16, 2026, 20:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: विश्वकर्मा पूजा आज फैक्टरियों में होगी पूजा #VishwakarmaPujaWillBeCelebratedInFactoriesToday. #VaranasiLiveNews