Kangra News: तकीपुर कॉलेज में साइंस-कॉमर्स कक्षाएं बंद करने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

कांगड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय डिग्री कॉलेज तकीपुर में नए शैक्षणिक सत्र से साइंस और कॉमर्स विषयों की कक्षाएं बंद किए जाने के विरोध में क्षेत्र के लोगों का आक्रोश सामने आया।छह पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बैठक कर प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध किया और तकीपुर से कंडी रोड तक रोष रैली निकाली।तकीपुर पंचायत के प्रधान पबी कुमार ने कहा कि विधायक पवन काजल के प्रयासों से कॉलेज की स्थापना हुई थी और वर्षों से यहां साइंस व कॉमर्स संकाय में सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई कर चुके हैं। उनका आरोप है कि सरकार की उदासीनता के कारण कॉलेज में दाखिले कम हुए हैं।उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर सरकार बंद किए गए विषयों को दोबारा शुरू करने की अधिसूचना जारी नहीं करती है तो क्षेत्र के लोग टोल प्लाजा घट्टा रानीताल में धरना-प्रदर्शन करेंगे।दौलतपुर पंचायत के उपप्रधान सतीश सोनी ने कहा कि कॉलेज में वर्तमान में करीब 130 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उनका आरोप है कि साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं बंद कर सरकार कॉलेज को धीरे-धीरे बंद करने की दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और नए विषय शुरू करने की भी मांग उठाई।बैठक में दौलतपुर पंचायत प्रधान सीमा भाटिया, तकीपुर के पूर्व उपप्रधान नवल किशोर, जनयानकढ़ पंचायत प्रधान सुरेष्टा देवी, हार जलाड़ी पंचायत प्रधान नीना देवी, रजियाना बांध पंचायत प्रधान राजीव रंजू, रानीताल पंचायत प्रधान अभिनव शर्मा, पेंशनर संघ के सुखराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

#KangraNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 01:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kangra news hp news



Kangra News: तकीपुर कॉलेज में साइंस-कॉमर्स कक्षाएं बंद करने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा #KangraNewsHpNews #VaranasiLiveNews