Ambala News: जमीन की धोखाधड़ी में विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने जमीन की धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बीडी फ्लोर मील क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व बीडी फ्लोर मील क्षेत्र में ही एक प्रापर्टी डीलर से प्लाट की डील की थी। डीलर को लगभग ढाई लाख रुपए की अग्रिम राशि भी दी गई थी। इसके बाद डीलर ने न तो उन्हें प्लाट दिया और न ही उनकी राशि वापस लौटाई। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में डीएसपी कैंट को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी प्रकार एक अन्य शिकायतकर्ता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि बंगाली मोहल्ले में एक प्रापर्टी का मामला अदालत में विचाराधीन है और प्रापर्टी पर स्टे है। उसका आरोप था कि स्टे होने के बावजूद एक अन्य पार्टी ने प्रापर्टी को बेच दिया। मंत्री अनिल विज ने मामले में डीएसपी कैंट को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्यूरो

#VijToughOnLandFraud;OrdersDSPToTakeAction. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 03:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: जमीन की धोखाधड़ी में विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश #VijToughOnLandFraud;OrdersDSPToTakeAction. #VaranasiLiveNews