Dehradun News: माख्टी पोखरी में सतर्कता बैठक, 40 किसानों ने ली प्रतिज्ञा
चकराता। तहसील चकराता के माख्टी पोखरी गांव में मंगलवार को फसल बीमा पाठशाला के तहत सतर्कता जागरूकता बैठक हुई। इसमें लगभग 40 किसानों और ग्रामीणों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली। भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) के ऋषभ रावत और अजय चौहान ने बैठक का संचालन किया। उपस्थित जनसमूह को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व से अवगत कराया गया। सभी प्रतिभागियों और बैंक कर्मियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों और लाभों की विस्तृत जानकारी मिली। प्रतिनिधियों ने फसल सुरक्षा से जुड़ी किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रदीप तोमर, कालसी भेड़-बकरी किसान उत्पादक संगठन के सदस्य और किसान गुड्डू दास, रमेश जोशी, उर्मिला देवी उपस्थित रहे। संवाद
#VigilanceMeetingHeldInMakhtiPokhari #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 18:04 IST
Dehradun News: माख्टी पोखरी में सतर्कता बैठक, 40 किसानों ने ली प्रतिज्ञा #VigilanceMeetingHeldInMakhtiPokhari #VaranasiLiveNews
