Video: लखनऊ में गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे दो युवक
मंगलवार को सिसेंडी क्षेत्र के सई नदी मे गणपति विसर्जन के दौरान दो लोग नदी में डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही विसर्जन स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे दोनों लोगों की तलाश शुरू कराई। डूबने वालों की पहचान हरी और धीरज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे हैं। उनकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। वहीं, एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Video: लखनऊ में गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे दो युवक #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 13:56 IST
Video: लखनऊ में गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे दो युवक #VaranasiLiveNews
