सिरमौर: पशुपालन विभाग में 55 वर्ष से अधिक आयु और महिला कर्मियों को रात्रि ड्यूटी से राहत
पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंगलवार को नाहन में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन जिला सिरमौर के उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने की। बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई मामलों पर सहमति बनी। बैठक में केंद्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र नाहन में रात्रि ड्यूटी को लेकर निर्णय लिया गया कि 55 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों और महिला कर्मियों को रात्रि सेवा में तैनात नहीं किया जाएगा। रात्रि ड्यूटी के लिए उपमंडल स्तर पर कर्मचारियों के नाम सुझाए जाएंगे। इन्हीं नामों के आधार पर ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म में रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए ठहरने और विश्राम की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी। बैठक में सरकारी आवासीय भवनों की मरम्मत करवाने का भी आश्वासन दिया गया। इसके अलावा बैठक में कार्यालय में लंबित यात्रा भत्ते (टीए) के बिलों के जल्द भुगतान का मामला भी उठाया गया। वहीं, वर्ष 2008 में नियमित हुए कर्मचारियों के एरियर में आ रही विसंगतियों को लेकर उपनिदेशक ने संबंधित मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए निदेशालय भेजने की बात कही।
सिरमौर: पशुपालन विभाग में 55 वर्ष से अधिक आयु और महिला कर्मियों को रात्रि ड्यूटी से राहत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 13:58 IST
सिरमौर: पशुपालन विभाग में 55 वर्ष से अधिक आयु और महिला कर्मियों को रात्रि ड्यूटी से राहत #VaranasiLiveNews
