Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी बने अवनीश

देहरादून। जापान में होने वाले एशियन गेम्स जूडो मुकाबलों के लिए देहरादून के अवनीश भट्ट को अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन जापान में 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक किया जाएगा।प्रतियोगिता में करीब 35 देशों के चयनित महिला और पुरुष जूडो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के सुचारू और निष्पक्ष संचालन में अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में अवनीश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अवनीश इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह विश्व जूडो चैंपियनशिप समेत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में ज्यूरी व तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं।

#AvneeshBecomesAnInternationalTechnicalOfficial #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 22, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी बने अवनीश #AvneeshBecomesAnInternationalTechnicalOfficial #VaranasiLiveNews