कोटकपूरा के त्रिकोणी चौक के से व्यक्ति का शव बरामद, विवाह समारोह से लौटा रहा था घर
कोटकपूरा के त्रिकोणी चौक के पास सिटी पुलिस को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान फरीदकोट के हुकी चौक निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार जैन के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि शव का पोस्टमार्टम फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार जैन एक दिन पहले लुधियाना में किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से वह बस के माध्यम से सोमवार देर रात कोटकपूरा शहर पहुंचे थे। इसके बाद वह त्रिकोणी चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाए गए। मंगलवार तड़के पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद एएसआई दलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल कोटकपूरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक की पहचान राकेश कुमार जैन के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद उनके परिवार के सदस्य भी कोटकपूरा पहुंच गए। इस संबंध में थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत प्राकृतिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोटकपूरा के त्रिकोणी चौक के से व्यक्ति का शव बरामद, विवाह समारोह से लौटा रहा था घर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 13:56 IST
कोटकपूरा के त्रिकोणी चौक के से व्यक्ति का शव बरामद, विवाह समारोह से लौटा रहा था घर #VaranasiLiveNews
