Video: गोंडा में स्मार्ट मीटरों की शुद्धता पर पावर कार्पोरेशन का मुहर, 99.90 फीसदी से अधिक सटीक मिले
देवीपाटन क्षेत्र के चारों जिलों में स्मार्ट मीटरों की शिकायतों की जांच हुई। मुख्य अभियंता, देवीपाटन के निर्देश पर विशेष जांच समिति बनी थी। जांच रिपोर्ट ने स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर चल रही आशंकाओं को दूर किया है। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह सटीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं को बिजली खपत के आकलन में पारदर्शिता का भरोसा दिलाया है। गोंडा में 110 उपभोक्ताओं के परिसरों का चयन किया गया था। इन परिसरों पर स्मार्ट मीटरों के साथ पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर भी लगाए गए। दोनों की रीडिंग का सीधा मिलान किया गया। जांच में स्मार्ट मीटर और चेक मीटर के बीच औसत अंतर मात्र 0.003 फीसदी पाया गया। यह तकनीकी रूप से शून्य के बराबर है, जो त्रुटि की गुंजाइश न के बराबर दर्शाता है। कुल 110 स्मार्ट मीटरों ने 2,01,572.77 यूनिट खपत दर्ज की। चेक मीटरों ने 2,01,615 यूनिट दर्ज की, शुद्ध अंतर 42.23 यूनिट रहा। यह कुल खपत का मात्र 0.02 फीसदी है, जिससे उपभोक्ताओं को बिलिंग में नुकसान नहीं। मीटरों की सटीकता के आंकड़े रिपोर्ट के अनुसार, 110 में से 81 मीटरों में रीडिंग का अंतर 0.1 फीसदी से कम था। 19 मीटरों में यह अंतर 0.2 फीसदी की स्वीकार्य सीमा के भीतर रहा। अंबेडकर चौराहा और आवास विकास जैसे उप-खंडों में सटीकता लगभग शत-प्रतिशत पाई गई। यह वैज्ञानिक जांच उन धारणाओं को निराधार साबित करती है कि स्मार्ट मीटर तेज चलते हैं। उपभोक्ताओं से अपील मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने उपभोक्ताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पूर्णतः सही काम कर रहे हैं। फिर भी यदि किसी उपभोक्ता को रीडिंग पर संदेह है, तो वे आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए चेक मीटर लगवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। अन्य जनपदों की रिपोर्ट प्राप्त होते ही सार्वजनिक की जाएगी।
Video: गोंडा में स्मार्ट मीटरों की शुद्धता पर पावर कार्पोरेशन का मुहर, 99.90 फीसदी से अधिक सटीक मिले #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 10:37 IST
Video: गोंडा में स्मार्ट मीटरों की शुद्धता पर पावर कार्पोरेशन का मुहर, 99.90 फीसदी से अधिक सटीक मिले #VaranasiLiveNews
