राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में: अगले 2-3 दिन में पूरे प्रदेश से लौटेगा; अक्टूबर में बढ़ेगी गर्मी

राज राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून वापसी की रेखा अब उदयपुर तक पहुंच चुकी है और अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी इसके लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून के कमजोर पड़ने के साथ बारिश का दौर भी सिमट गया है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 1 अक्टूबर को किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में हुई हल्की से मध्यम बारिश पिछले 24 घंटे में जयपुर, टोंक, उदयपुर और बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। फलोदी में सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह भी पढें-नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं का बदला कैलेंडर, टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंडक मानसून की विदाई के साथ मौसम में दिन और रात के तापमान का अंतर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से सुबह-शाम हल्की ठंडक बढ़ सकती है। सीकर और शेखावाटी सहित उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात और सुबह का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में दिन का तापमान ज्यादा रह सकता है। पश्चिमी राजस्थान में बढ़ सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में एंटी-साइक्लोनिक गतिविधि के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अक्टूबर की शुरुआत में दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि रात में मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक होने लगेगा। कुल मिलाकर मानसून की विदाई के साथ राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर पड़ रहा है और अब मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने की ओर बढ़ रहा है।

#CityStates #Rajasthan #Jaipur #RajasthanWeather #RajasthanMonsoonWithdrawal #MonsoonExitRajasthan #RajasthanWeatherForecast #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 01, 2026, 01:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में: अगले 2-3 दिन में पूरे प्रदेश से लौटेगा; अक्टूबर में बढ़ेगी गर्मी #CityStates #Rajasthan #Jaipur #RajasthanWeather #RajasthanMonsoonWithdrawal #MonsoonExitRajasthan #RajasthanWeatherForecast #VaranasiLiveNews