एलपीयू विवाद: छात्रा बोली-मैं सुरक्षित तो उठे सवाल, फिर दुष्कर्म किसके साथ हुआ; पुलिस कर रही है पड़ताल

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित दुष्कर्म को लेकर भड़की हिंसा के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस छात्रा के नाम और वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित घटना से जोड़ा गया, वह खुद कह रही है कि वह सुरक्षित है और उसके साथ कुछ नहीं हुआ। ऐसे में कथित दुष्कर्म किस छात्रा के साथ हुआ, घटना कहां हुई और पीड़िता कौन है, इसका जवाब अभी पुलिस और विवि प्रबंधन के पास भी सार्वजनिक रूप से नहीं है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक छात्रा ने अपना रोल नंबर बताते हुए कहा कि उसके बारे में फैलाई जा रही बातें गलत हैं। उसने खुद को प्रथम वर्ष की छात्रा बताते हुए कहा कि विरोध-प्रदर्शन देखकर वह घबरा गई थी और रिश्तेदारों के साथ घर चली गई। वीडियो को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस जांच कर रही है। 

#CityStates #Education #Chandigarh #Jalandhar #LpuControversy #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 01, 2026, 01:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एलपीयू विवाद: छात्रा बोली-मैं सुरक्षित तो उठे सवाल, फिर दुष्कर्म किसके साथ हुआ; पुलिस कर रही है पड़ताल #CityStates #Education #Chandigarh #Jalandhar #LpuControversy #VaranasiLiveNews