Video: एआई और नई तकनीक से केमिकल व पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बदलाव पर सेमिनार
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में रोल ऑफ एडवांस न्यू टेक्नोलॉजी एंड एआई इन केमिकल प्रोसेस एंड पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में विशेषज्ञों ने केमिकल प्रोसेस और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में सुशील कुमार ने आधुनिक तकनीक और एआई के बढ़ते उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि तकनीकी बदलावों के साथ इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्यप्रणाली भी तेजी से बदल रही है। सेमिनार में इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने तकनीक के उपयोग, संभावनाओं और औद्योगिक क्षेत्र में इसके प्रभावों पर चर्चा की।
Video: एआई और नई तकनीक से केमिकल व पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बदलाव पर सेमिनार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 15:34 IST
Video: एआई और नई तकनीक से केमिकल व पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बदलाव पर सेमिनार #VaranasiLiveNews
