VIDEO: बड़े मंगल पर लेटे हनुमान मंदिर व संकट मोचन हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़, गूंजे जयघोष

लखनऊ में बड़े मंगल के अवसर पर लेटे हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सीता-राम के जयघोष लगाए और भक्ति में लीन नजर आए। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शन सुचारु रूप से संपन्न हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, हनुमान सेतु स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर दर्शन पूजन करने के लिए जुटी भक्तों की भीड़। वहीं, नजीराबाद व्यापार मंडल की ओर से नजीराबाद में लगाए गए भंडारे में लोगों को भंडारे का प्रसाद देते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व अन्य लोग।

VIDEO: बड़े मंगल पर लेटे हनुमान मंदिर व संकट मोचन हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़, गूंजे जयघोष #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 11:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बड़े मंगल पर लेटे हनुमान मंदिर व संकट मोचन हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़, गूंजे जयघोष #VaranasiLiveNews