वाराणसी एयर शो: गंगा के ऊपर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 100 विमान करेंगे हवाई करतब

वाराणसी। गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना की ताकत, आधुनिक तकनीक और हवाई कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना का विशेष एयर शो आयोजित किया जाएगा। विंग्स ओवर गंगा नाम से होने वाले इस आयोजन में कुल 100 विमान हिस्सा लेंगे। इनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक ऐतिहासिक विमान शामिल हैं। राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर और स्वदेशी तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम भी अपने करतब दिखाएंगी। भारतीय वायुसेना की ओर से 20 अक्तूबर 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य वायुसेना की 94 वर्षों की समर्पित सेवा को रेखांकित करना, देश की सुरक्षा में उसके योगदान को प्रदर्शित करना और युवाओं को प्रेरित करना है। गंगा और काशी की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में होने वाला यह प्रदर्शन वायुसेना की परिचालन क्षमता, विमानों के बीच तालमेल और पेशेवर दक्षता को सामने लाएगा।

वाराणसी एयर शो: गंगा के ऊपर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 100 विमान करेंगे हवाई करतब #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 11:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


वाराणसी एयर शो: गंगा के ऊपर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 100 विमान करेंगे हवाई करतब #VaranasiLiveNews