ऊना में देवभूमि फाउंडेशन का निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर, 40 लोगों ने किया रक्तदान

देवभूमि फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को न्यू आईएसबीटी ऊना में निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 450 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि 310 लोगों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच करवाई। इसके अलावा 350 लोगों के रक्तचाप और शुगर के टेस्ट किए गए। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान भी किया। कार्यक्रम में नगर निगम ऊना के चेयरमैन पृथी पाल सिंह और एमआरसी ग्रुप के चेयरमैन मुकेश रंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एमआरसी ग्रुप के महाप्रबंधक प्रवेश शर्मा और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। देवभूमि फाउंडेशन के चेयरमैन प्रिंस ठाकुर ने बताया कि निशुल्क नेत्र जांच शिविर में चंडीगढ़ के भानू आईज अस्पताल की नेत्र सर्जन डॉ. कुसुम भानू ने मरीजों की आंखों की जांच की। वहीं, डॉ. साहिल जोशी ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से आई ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग दिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ रक्तदान के प्रति जागरूक करना भी रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं व्यवसायी प्रवीण दुआ, दिनेश कुमार, राजेन्द्र, जतिन, ऋतिका, अंशिका, विवेक, अंजू कुमारी, भूपी राणा, रिंकू भारद्वाज और मनीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ऊना में देवभूमि फाउंडेशन का निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर, 40 लोगों ने किया रक्तदान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 11:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ऊना में देवभूमि फाउंडेशन का निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर, 40 लोगों ने किया रक्तदान #VaranasiLiveNews