जालंधर कैंट में आप में अंदरूनी कलह: दीपक बाली को जिम्मेदारी मिलने से नाराज राजविंदर थियाड़ा, ऑडियो है वायरल
जालंधर कैंट में आम आदमी पार्टी ने राजविंदर कौर थियाड़ा को हटा कर दीपक बाली को हलका इंचार्ज बनाया है, तब से राजविंदर कौर नाराज चल रहीं हैं। अब इस मामले में राजविंदर कौर थियाड़ा का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दिल्ली में किसी आप नेता से बात कर रहीं है। इस ऑडियो में राजविंदर कौर थियाड़ा काफी गुस्से में होने के साथ इमोशनल भी थी। ऑडियो में थियाड़ा कह रही हैं कि जिस बाली को कोई जानता तक नहीं, उसे जिम्मेदारी दे दी गई, जबकि उसने दिन रात पार्टी के लिए काम करके यहां तक पहुंचाया है। थियाड़ा ने कहा कि उसने 14 साल पार्टी को दिए हैं। कैंसर से लड़ रही अपनी बहन से मिलने नहीं जा पाईं। पिता उससे मिलने के लिए तड़पते रहे। अस्पताल में दाखिल रहने के दौरान पिता ने कई बार याद किया, लेकिन वह नहीं जा पाई और पिता की मौत हो गई। थियाड़ा ने कहा कि मैंने दीपक बाली को मिलकर काम करने के लिए कहा था, लेकिन उसने इससे मना कर दिया। थियाड़ा ने कहा कि उनके समर्थकों को डराया धमकाया जा रहा है। सरपंचों को ग्रांट रोकने की धमकियां दी जा रही है। थियाड़ा ने सख्त तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी हैं और किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगी। पूर्व हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि अगर मुझसे मिलकर नहीं चले तो मैं तो एन्हां दिया पूंछां चका देयांगी। ऑडियो के सामने आने के बाद जालंधर कैंट समेत पूरे जिले की सियासत में हलचल मच गईं है। जालंधर कैंट से हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा को हटा दीपक बाली को हल्का इंचार्ज बना दिया गया था। इसके बाद पार्टी के 11 ब्लॉक अध्यक्षों में से 10 ने राजविंदर कौर थियाड़ा के हक में इस्तीफा दिया था।
#CityStates #Election #Jalandhar #Punjab #JalandharAap #RajwinderThiara #DeepakBali #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 11:20 IST
जालंधर कैंट में आप में अंदरूनी कलह: दीपक बाली को जिम्मेदारी मिलने से नाराज राजविंदर थियाड़ा, ऑडियो है वायरल #CityStates #Election #Jalandhar #Punjab #JalandharAap #RajwinderThiara #DeepakBali #VaranasiLiveNews
