Una: आरके कलामंच ने खुरवाईं और बंगाणा में सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक

जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना के समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ग्रामीणों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की विभिन्न विधियों बारे जागरूक किया गया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध ग्रुप आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने बंगाणा उपमंडल के खुरवाईं और बंगाणा में लोगों को भूकंप के दौरान जान-माल की क्षति के नुकसान को कम करने के लिए भूकंप सुरक्षित मकान में प्रयोग होने वाली विभिन्न विधियों और गुणवत्तायुक्त सामग्री बरतने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आपदा से होने वाले नुकसान को न्यून करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही, आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए उचित तकनीक होना भी अत्यंत जरुरी है। आरके कलामंच के कलाकारों ने जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकंप से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। साथ ही, उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंर्ड, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पायलिंग के तरीके, कंक्रीट के मानक और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे जागरूक किया और भवन निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी बल दिया।

Una: आरके कलामंच ने खुरवाईं और बंगाणा में सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2025, 17:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Una: आरके कलामंच ने खुरवाईं और बंगाणा में सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक #VaranasiLiveNews