यमुनानगर की बुढ़िया नहर में डूबे दो भाई
यमुनानगर जिले की बुढ़िया नहर में दर्दनाक हादसा हो गया। पूजन सामग्री विसर्जित करने गए दो सगे भाई नहर में डूब गए। युवकों की पहचान 19 वर्षीय आर्यन और 24 वर्षीय उदय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई शाम के समय पूजन सामग्री विसर्जित करने नहर पर पहुंचे थे। इसी दौरान आर्यन का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए उदय भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों बाहर नहीं निकल पाए और देखते ही देखते गहराई में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़िया चौकी के थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की गई।
यमुनानगर की बुढ़िया नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 14:41 IST
यमुनानगर की बुढ़िया नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम #VaranasiLiveNews
