VIDEO: मंगल बाजार की भीड़ से थमी यातायात की रफ्तार
फिरोजाबाद। साप्ताहिक मंगल बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़ ने मंगलवार को जलेसर रोड से कोटला चुंगी चौराहे तक यातायात व्यवस्था की रफ्तार थाम दी। सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जलेसर रोड चौराहे से बौद्धाश्रम चौराहे के आगे तक लंबा जाम लग गया। पैदल राहगीरों तक का निकलना मुश्किल हो गया। जाम में फंसे वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोरगुल और ध्वनि प्रदूषण की स्थिति बनी रही। मथुरा नगर तिराहे पर सर्विस रोड पर ई-रिक्शा रोकने के इंतजाम भी बेअसर नजर आए और ई-रिक्शा चालक दूसरे रास्तों से घूमकर बाजार में पहुंचते रहे। वहीं, जाम से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालकों ने आसपास की गलियों का सहारा लिया। मंगल बाजार के कारण ट्रैफिक स्लो न हो, इसके लिए क्लब चौराहा और कोटला चुंगी चौराहा पर पुलिसकर्मी तैनात किए थे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर दिनभर व्यवस्था संभाले रखी। - महेश सिंह, टीआई
VIDEO: मंगल बाजार की भीड़ से थमी यातायात की रफ्तार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 09:08 IST
VIDEO: मंगल बाजार की भीड़ से थमी यातायात की रफ्तार #VaranasiLiveNews
