VIDEO: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ देशभर के तीर्थों में विरोध की तैयारी

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की गलत टिप्पणियों पर तीर्थ पुरोहितों ने मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा और श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने देशभर के तीर्थों में विरोध और ज्ञापन देने का एलान किया है। नौ-दस दिसंबर को सोमनाथ में होने वाली महासभा की बैठक में निंदा प्रस्ताव लाकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। समाजवाड़ी स्थित हॉल में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में महासभा एवं परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि देश के प्रत्येक तीर्थ पर धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि सोमनाथ की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर निंदा प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। परिषद अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का विरोध करने वाले हर व्यक्ति का परिषद विरोध करेगी। प्रेसवार्ता का संचालन करते हुए संरक्षक राकेश तिवारी एडवोकेट ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन-जन के आराध्य हैं। मथुरावासी उनके सम्मान और आस्था के लिए हर स्तर पर साथ खड़े रहेंगे। परिषद संरक्षक गिरधारी लाल पाठक और महासभा के वरिष्ठ महामंत्री नवीन नागर ने भी विरोध में एकजुटता जताई। नवीन नागर ने कहा कि महासभा परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

VIDEO: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ देशभर के तीर्थों में विरोध की तैयारी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 09:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ देशभर के तीर्थों में विरोध की तैयारी #VaranasiLiveNews