VIDEO: पति ने मायके से बुलाकर पत्नी के गले पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक युवक ने अपनी पत्नी को मायके से फोन कर बुलाया और सरकारी स्कूल के पास उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। आसफाबाद टंकी के पास गली नंबर-3, थाना रसूलपुर निवासी निधि (23) पत्नी अनिल का शनिवार को किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह शांति नगर स्थित अपने मायके चली गई थी। निधि का आरोप है कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे पति अनिल ने फोन कर उसे मोहल्ले के सरकारी स्कूल के पास बुलाया। वहां पहुंची तो आरोप है कि उसे कोई बीमारी न होने के बावजूद पति मर्जी के बिना दवा दिलाने के लिए एक-दो चिकित्सकों के पास ले गया। इसके बाद धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई, वहीं आरोपी पति मौके से भाग निकला। सूचना पर इलाका पुलिस आई और ट्रामा सेंटर पहुंचाया। इस संबंध में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला उपचाराधीन है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO: पति ने मायके से बुलाकर पत्नी के गले पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 09:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: पति ने मायके से बुलाकर पत्नी के गले पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर #VaranasiLiveNews