बुलंदशहर: खुर्जा के अगौरा गांव में पारंपरिक रूप से निकाली गई मां काली की शोभायात्रा
बुलंदशहर जिले के अगौरा गांव में बृहस्पतिवार को मां काली की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई, जहां पर मां काली की सचल झांकी ने नृत्य करते हुए गांव में भ्रमण किया। यात्रा का शुभारंभ विधायक मीनाक्षी सिंह ने पूजा अर्चना कर किया। वहीं जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। विशाल काली प्रदर्शन कमेटी से ललित शर्मा ने बताया कि गांव में पारंपरिक रूप से मां काली की 256 वीं शोभायात्रा निकाली गई। गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर यज्ञ में आहूतियां देने के बाद नारियल फोड़ते हुए विधायक मीनाक्षी सिंह ने यात्रा का शुभारंभ किया और गांव की विशेष परंपरा की प्रशंसा। ढोल नगाड़ों पर विकराल रूप में नृत्य करते हुए मां काली स्वरूप झांकी ने गांव में भ्रमण किया। शोभायात्रा में खाटू श्याम, भारत माता, शिव-पार्वती, राम-सीता, गणेश, राधा-कृष्ण आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में डीजे और बैंडबाजों की धुनों पर बज रहे भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए दिखाई दिए। पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा शिव मंदिर परिसर पर ही पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, चुन्नीलाल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुरेश चंद्र, सोनू राणा, दशरथ शर्मा, नरेश सोलंकी, रुपेश शर्मा, विजेंद्र सिंह, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
बुलंदशहर: खुर्जा के अगौरा गांव में पारंपरिक रूप से निकाली गई मां काली की शोभायात्रा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 13:41 IST
बुलंदशहर: खुर्जा के अगौरा गांव में पारंपरिक रूप से निकाली गई मां काली की शोभायात्रा #VaranasiLiveNews
