फतेहाबाद: एसपी ने सदर थाने का किया औचक निरीक्षण, मालखाना से लेकर बैरकों तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश
जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जनहितैषी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को थाना सदर फतेहाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, रसोईघर, पुलिस बैरकों सहित संपूर्ण थाना परिसर की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। एसपी जैन ने निरीक्षण की शुरुआत मालखाना से की, जहां उन्होंने जब्त किए गए सामान की स्थिति, सुरक्षा और रिकॉर्ड व्यवस्था की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मालखाने में पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा रिकॉर्ड पूरी तरह अद्यतन रखे जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
फतेहाबाद: एसपी ने सदर थाने का किया औचक निरीक्षण, मालखाना से लेकर बैरकों तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 27, 2025, 10:44 IST
फतेहाबाद: एसपी ने सदर थाने का किया औचक निरीक्षण, मालखाना से लेकर बैरकों तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश #VaranasiLiveNews
