पौड़ी गढ़वाल: गौशाला जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, सिर और हाथ पर नाखूनों से गहरे घाव, श्रीनगर रेफर
गढ़वाल वन प्रभाग की पैठाणी रेंज में शुक्रवार सुबह भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कीबलवीर सिंह (43) को श्रीनगर बेस अस्पताल रैफर किया गया।पैठाणी रेंज के रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि बलवीर सिंह गौशाला जा रहे थे। इसी दौरानभालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ पर भालू के नाखूनों से गहरे घाव हो गए। घटना के बाद घायल बलवीर सिंह को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। ये भी पढे़ंअंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, देहरादून कोर्ट पहुंचे,वायरल ऑडियो पर भी बोले पहाड़ी क्षेत्रों में भालू और अन्य जंगली जानवरों की मौजूदगी के बीच ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी घरों से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं। फिलहाल, घायल व्यक्ति का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में कराया जा रहा है।
#CityStates #Pauri #Uttarakhand #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 08:38 IST
पौड़ी गढ़वाल: गौशाला जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, सिर और हाथ पर नाखूनों से गहरे घाव, श्रीनगर रेफर #CityStates #Pauri #Uttarakhand #VaranasiLiveNews
