राजस्थान: नीट में 177 अंक वाले अभ्यर्थी को भी मिली एमबीबीएस सीट, 11.93 लाख थी रैंक; जानें

मेडिकल और डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने राजस्थान के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की 85 प्रतिशत स्टेट कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इस राउंड में कुल 1,064 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इस बार NEET-UG में 720 में से 177 अंक यानी 24.58 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को भी निजी मेडिकल कॉलेज में सामान्य श्रेणी के तहत MBBS सीट आवंटित हुई है। इस अभ्यर्थी की रैंक 11.93 लाख बताई गई है। सरकारी कॉलेजों में केवल छह सीटें आवंटित काउंसलिंग विशेषज्ञों के अनुसार, अंतिम दौर तक आते-आते राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की अधिकांश सीटें भर चुकी थीं। ऐसे में स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में बोर्ड केवल छह सरकारी MBBS सीटें ही आवंटित कर सका। इनमें चार लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। वर्गवार विवरण के अनुसार, इन छह अभ्यर्थियों में पांच सामान्य और ओबीसी-एनसीएल वर्ग से हैं, जबकि एक अभ्यर्थी अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी से संबंधित है। पढे़ं:कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान, सीताराम लांबा बोले- संगठन-कार्यकर्ताओं के दफ्तरों पर ताले लगा दो प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों का कट-ऑफ सरकारी MBBS सीटों के आवंटन में एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर का कट-ऑफ सबसे अधिक रहा। यहां अनारक्षित छात्र वर्ग में 585 अंकों पर सीट आवंटित की गई। वहीं, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कोटा में अनारक्षित छात्र वर्ग का कट-ऑफ 584 अंक रहा। अन्य जिलों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, टोंक में 569 अंक, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जैसलमेर में 568 अंक और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बांसवाड़ा में 565 अंकों पर सामान्य श्रेणी की सीट आवंटित हुई। इसके अलावा, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जैसलमेर में अनुसूचित जाति श्रेणी के तहत अंतिम आवंटन 483 अंकों पर हुआ।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanNeetCounselling2026 #NeetUgSeatAllotment #RajasthanMbbsAdmission #MbbsSeatAt177Marks #StrayVacancyRound #RajasthanMedicalCollegeCut-off #GovernmentMbbsSeat #PrivateMedicalCollegeAdmission #NeetCut-offForRajasthan #MedicalDentalCounsellingBoard #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान: नीट में 177 अंक वाले अभ्यर्थी को भी मिली एमबीबीएस सीट, 11.93 लाख थी रैंक; जानें #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanNeetCounselling2026 #NeetUgSeatAllotment #RajasthanMbbsAdmission #MbbsSeatAt177Marks #StrayVacancyRound #RajasthanMedicalCollegeCut-off #GovernmentMbbsSeat #PrivateMedicalCollegeAdmission #NeetCut-offForRajasthan #MedicalDentalCounsellingBoard #VaranasiLiveNews