काशी में 52 लड़ाकू विमानों का एयर शो: 1912 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उल्टे उड़े राफेल, सुखोई और तेजस

एयर शो में 52 लड़ाकू विमानों ने केदारनाथ से काशी तक महादेव से जुड़े अलग-अलग करतब दिखाए। शुरुआत सारंग एयरक्राफ्ट से हुई। राफेल, सुखोई और तेजस विमान की उल्टी उड़ान ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। राफेल जब 1912 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा तो इसकी गर्जना और गति लोगों को हतप्रभ कर गई। नमो घाट से केदार फॉर्मेशन की घोषणा हुई तो लोगों ने इसे सामान्य समझा। लेकिन जैसे ही पता चला कि इसमें राफेल की गर्जना और इसकी क्षमता देखने को मिलेगी तो लोग उत्साहित हो उठे। राफेल विंग कमांडर हरीन जोशी उड़ा रहे थे। इस एयरक्राफ्ट ने 12 चक्कर में सात करतब दिखाए। इस विमान ने 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर के सटीक संतुलन दिखाया। यही सुखोई 30 एमकेआई ने भी किया। इसे ग्रुप कमांडर अजीत पाल सैनी उड़ा रहे थे। उन्होंने भी 6 अलग-अलग करतब दिखाए। वहीं, तेजस को ग्रुप कमांडर रूप ने उड़ाया। उन्होंने सात प्रकार के करतब दिखाए।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #AirShowVaranasi2026 #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी में 52 लड़ाकू विमानों का एयर शो: 1912 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उल्टे उड़े राफेल, सुखोई और तेजस #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #AirShowVaranasi2026 #UpNews #VaranasiLiveNews