भदोही में सपा ने बाबा लक्शीशाह बंजारा की मनाई जयंती;VIDEO
भदोही के कंसापुर स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को सिख समाज के महान योद्धा बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती मनाई गई। देश और समाज के लिए किए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि बाबा लक्खीशाह बंजारा 17वीं शताब्दी के एशिया के सबसे बड़े व्यापारी, दूरदर्शी समाजसेवक और सिख इतिहास के एक महान योद्धा थे। उनका सबसे बड़ा ऐतिहासिक योगदान मुगल सम्राट औरंगजेब के आतंक को चुनौती देकर सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी के पावन धड़ का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करना माना जाता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। कहा कि जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हो गई है। समाज कर हर वर्ग सपा के साथ खड़ा है। 2027 में सपा की सरकार प्रदेश में बन रही है। इस मौके पर जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, शैलेश सिंह, हसनैन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, केशनारायण, अंजनी शुक्ल, जमील अंसारी, कंचन सोनकर, रवि यादव, बच्चन पाल, करिया पाल आदि रहे।
भदोही में सपा ने बाबा लक्शीशाह बंजारा की मनाई जयंती;VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 13:28 IST
भदोही में सपा ने बाबा लक्शीशाह बंजारा की मनाई जयंती;VIDEO #VaranasiLiveNews
