सिरमौर: राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चुनी सिरमौर की टीम
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के जुखाला में 13 व 14 फरवरी को आयोजित होने वाली 32वीं राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला सिरमौर टीम का चयन कर लिया गया है। टीम के चयन को लेकर सोमवार को विक्रमबाग के मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए, जिसमें 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हैंडबॉल संघ सिरमौर के अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा और सचिव हुकम चंद शर्मा ने बताया कि ट्रायल के बाद 16 सदस्य टीम का चयन किया गया। इसमें कार्तिक सैनी, सौरभ सिंह, विरेंद्र, दीपक कुमार, मोहम्मद वाजिद, नीरज कुमार, साकिब, योगेश कुमार, आदर्श ठाकुर, विशाल, पियूष, वंश, जुनैद, सक्षम, अभिनव और हर्ष को सिरमौर टीम में जगह दी गई है। ये खिलाड़ी बिलासपुर जिले के जुखाला में होने वाली राज्य स्तरीय वरिष्ठ हैंडबाल प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सिरमौर: राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चुनी सिरमौर की टीम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 11:36 IST
सिरमौर: राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चुनी सिरमौर की टीम #VaranasiLiveNews
