सिरमौर: बनेठी पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम
नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनेठी में वन विभाग विश्राम गृह में गुरुवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पेयजल सड़क स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं रखीं। इस कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों बनेठी, सैन की सैर, चाकली, क्यारी, सुरला, देवका पुड़ला, नौणी, रामाधौण, पंजाहल, नेहली धीड़ा, धगेड़ा के लोगों की समस्याओं व मांगों का निराकरण किया जा रहा है।
सिरमौर: बनेठी पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 12:56 IST
सिरमौर: बनेठी पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम #VaranasiLiveNews
