VIDEO: नवरात्र में फिरोजाबाद में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीआईजी और एसएसपी ने की पैदल गश्त

फिरोजाबाद में शारदीय नवरात्रि और अन्य त्योहारों के मद्देनजर फिरोजाबाद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आज पुलिस प्रशासन ने व्यापक कदम उठाए। आगरा रेंज के उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त किया। यह गश्त सेन्ट्रल चौराहे से शुरू होकर नालबंद पुलिस चौकी तक किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दौरान आमजन से सीधा संवाद भी स्थापित किया। इसका उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और किसी भी तरह की अफवाहों पर रोक लगाना था। इस पैदल गश्त में अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी यातायात समेत भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी।

VIDEO: नवरात्र में फिरोजाबाद में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीआईजी और एसएसपी ने की पैदल गश्त #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 27, 2025, 10:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: नवरात्र में फिरोजाबाद में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीआईजी और एसएसपी ने की पैदल गश्त #VaranasiLiveNews