झज्जर: मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान नगर परिषद झज्जर में भूख हड़ताल पर बैठे पैरोल के सफाई कर्मचारी राजेश पुत्र प्रताप की मौत के मामले में सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को ईओ नगर परिषद व सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले यादव धर्मशाला से नगर परिषद तक प्रदर्शन भी किया गया। इकाई प्रधान शिव चावरिया ने बताया कि साथी राजेश की भूख हड़ताल के दौरान अचानक तबीयत खराब हुई और घर जाते ही उनकी मृत्यु हो गई थी। हमारा साथी मांगों के लिए लड़ता हुआ शहीद हो गया। यूनियन मांग करती है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए। अगर मांगों का समाधान 30 अप्रैल तक नहीं होता तो सभी सफाई कर्मचारी आंदोलन पर जाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार की होगी। इस प्रदर्शन के दौरान सर्व कर्मचारी संघ व फायर विभाग का भी समर्थन रहा। इस मौके पर जिला प्रधान राजेंद्र, वरिष्ठ प्रधान लीलाराम, सर्व कर्मचारी संघ से जिला सचिव नरेश, फायर विभाग से सतीश,सत्येंद्र, संजय, जोगिंद्र, इकाई कैशियर गौरव, विक्रम, मुकेश, विनोद गुर्जर,कृष्ण मौजूद रहे।
झज्जर: मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:42 IST
झज्जर: मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन #VaranasiLiveNews
