गुरुग्राम नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नगरपालिका कर्मचारी संघ, के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को सेक्टर 34 में नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम गुरुग्राम कमिश्नर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए निगम अधिकारियों की मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस धरने व प्रदर्शन की अध्यक्षता ईकाई प्रधान बसन्त कुमार ने की और संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंघाला ने किया। संघ वरिष्ठ नेता राजेश कुमार ने 01 मई से 14 मई 2026 तक 14 दिन की राज्यव्यापी हड़ताल की थी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और सरकार के साथ 13 मई को हरियाणा भवन पंचकूला में फैसला हुआ फैसले के अनुसार गुरुग्राम के 3480 छटनी ग्रस्त सफाई कर्मचारियों में से 946 पात्र कर्मचारी निगम रोल पर व बाकी 2534 कर्मचारी हरियाणा रोजगार कौशल निगम पर किए जाने हैं।
गुरुग्राम नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 13:27 IST
गुरुग्राम नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
