बागेश्वर: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग पर संत समाज की रैली

बागेश्वर में संत समाज की ओर से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिले में गो सम्मान अभियान के तहत संत समाज और गो सेवकों ने अभियान को लेकर रैली निकाली। एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। सोमवार को नुमाइशखेत से रैली शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए तहसील परिसर तक पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने गो संरक्षण और सम्मान के लिए नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम प्रियंका रानी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि संत समाज और गो भारतीय संस्कृति में गो माता का विशेष महत्व है। सभी 33 कोटि देवी-देवताा गाय में निवास करते हैं। सनातन धर्म में गोमाता सबस अधिक पूजनीय हैं। ऐसे में उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुंदर बरोलिया, रवि रस्तोगी, पारस वर्मा, पूरन रावल, विजय परिहार, ललित मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग पर संत समाज की रैली #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 15:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बागेश्वर: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग पर संत समाज की रैली #VaranasiLiveNews