अंबाला के नारायणगढ़ में रामकिशन गुज्जर का फूटा दर्द, बोले- क्रॉस वोटिंग का आरोप नहीं लगाना चाहिए था

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रहे रामकिशन गुज्जर का बुधवार को नारायणगढ़ में दर्द फूटा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से इस मसले पर बात की। उन्होंने बताया कि क्रॉस वोटिंग का आरोप नहीं लगाना चाहिए था। अगर आप झूठे आरोप लगाओगे तो उनके पास ही बोलने को बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाने वाले को वह लीगल नोटिस देंगे। उन्होंने कहा कि शैली चौधरी का विरोध करना है तो राजनैतिक रूप से करो मगर झूठे आरोपों से नहीं। पार्टी के भीतर कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ दी है अब आने वाले समय में नारायणगढ़ के समर्थकों के साथ मिलकर निर्णय लेंगे।

अंबाला के नारायणगढ़ में रामकिशन गुज्जर का फूटा दर्द, बोले- क्रॉस वोटिंग का आरोप नहीं लगाना चाहिए था #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 12:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंबाला के नारायणगढ़ में रामकिशन गुज्जर का फूटा दर्द, बोले- क्रॉस वोटिंग का आरोप नहीं लगाना चाहिए था #VaranasiLiveNews