कुरुक्षेत्र: बारिश व तूफान से बिछी गेहूं की फसल, टूटे बिजली के दर्जनों पोल, रात भर बत्ती रही गुल

जिले भर में रविवार दिन रात तेज बारिश में तूफान से कई जगह नुकसान हुआ। खेतों में पकाई की ओर पहुंची गेहूं की फसल बिछ गई तो वही बिजली के दर्जनों पोल भी टूट गए, जिसके चलते अधिकतर क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही। बिजली निगम को सबसे ज्यादा नुकसान पिहोवा क्षेत्र में हुआ जहां करीब 15 पोल टूटे जाने की सूचना निगम के पास पहुंची तो वहीं अन्य क्षेत्रों में भी पोल टूटे हैं। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए निगम की टीमें बारिश रुकते ही रात को जुट गई थी। सुबह होने पर अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई लेकिन कई जगहों पर दोपहर तक लोगों को बिजली आने पर राहत मिल पाई। वही अधिकतर क्षेत्र में गेहूं की फसल बिछ गई है, जिससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसान रघुवीर, सतवीर, जयपाल, अमृतलाल व सुनहरा सिंह का कहना है कि बारिश हुआ तूफान की वजह से बड़े स्तर पर गेहूं की फसल गिरी है। हालांकि अधिकतर फसल वही गिरी जिसमें किसानों द्वारा पानी दिया गया हुआ है। जो फसल ज्यादा गिरी है उसमें नुकसान जरूर होगा और उत्पादन कम निकलेगा।

कुरुक्षेत्र: बारिश व तूफान से बिछी गेहूं की फसल, टूटे बिजली के दर्जनों पोल, रात भर बत्ती रही गुल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 13:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कुरुक्षेत्र: बारिश व तूफान से बिछी गेहूं की फसल, टूटे बिजली के दर्जनों पोल, रात भर बत्ती रही गुल #VaranasiLiveNews