बाल वेदज्ञ छात्र श्रेष्ठ भार्गव ने कही यह बात तो बजने लागी तालियां, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
झांसी के होनहार बालक श्रेष्ठ भार्गव ने अनोखे अंदाज में दिया देश प्रेम और आर्थिक समझ का संदेश दिया। बालक ने प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत को दिए गए संदेश का मतलब समझाया। छात्र श्रेष्ठ भार्गव को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने भी बुधवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्र श्रेष्ठ भार्गव कई मंचों में अपनी इस प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके। उनको कई वैदिक मंत्र पूरी तरह कंठस्थ हैं। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी के सामने भी कई वेद मंत्र पढ़े। जिलाधिकारी ने भी उनकी प्रतिभा को सराहा। इस दौरान डीआईओएस रति वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बाल वेदज्ञ छात्र श्रेष्ठ भार्गव ने कही यह बात तो बजने लागी तालियां, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 04:03 IST
बाल वेदज्ञ छात्र श्रेष्ठ भार्गव ने कही यह बात तो बजने लागी तालियां, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित #VaranasiLiveNews
