गुरुग्राम: सेक्टर-9 के पांच अवैध मकानों को तोड़ने की तैयारी

गुरुग्राम सेक्टर-9 में एचएसवीपी की जमीन पर अवैध रूप से बने पांच मकानों को जल्द हटाया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने मंगलवार को इन मकानों पर 24 घंटे का नोटिस चस्पा कर मकान खाली करने और अपना पक्ष रखने को कहा है। एचएसवीपी की प्रवर्तन शाखा के अधिकारी संजीव यादव ने बताया कि मंगलवार को संबंधित मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। मकान मालिकों को 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों से जमीन रिलीज या अदालत से जुड़े दस्तावेज होने पर कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है। दूसरी ओर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो निर्माण कार्य किया जा रहा है। मेट्रो कॉरिडोर के दायरे में आने वाले मकानों और अन्य अवरोधों को हटाने की प्रक्रिया जारी है। दूसरी ओर, एचएसवीपी की ओर से सेक्टरों में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई मंगलवार को नहीं हो सकी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपलब्ध नहीं होने के कारण अभियान शुरू नहीं किया जा सका।

गुरुग्राम: सेक्टर-9 के पांच अवैध मकानों को तोड़ने की तैयारी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 19:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: सेक्टर-9 के पांच अवैध मकानों को तोड़ने की तैयारी #VaranasiLiveNews