Noida News: दुल्हन की तरह सजीं सेक्टर-सोसाइटियों ने मोहा मन

नोएडा। धनतेरस से दीपावली तक शहर की सोसाइटियों में त्योहार का उल्लास छाया हुआ है। सेक्टरों में स्थित अपार्टमेंट और आवासीय परिसरों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और दीपों से सजाया गया है। कहीं प्रवेश द्वार पर आकर्षक सजावट की गई है तो कहीं पार्क और कॉमन एरिया में रंगोली बनाकर त्योहार का स्वागत किया जा रहा है।सेक्टर-50 स्थित महागुन मेपल, सेक्टर-74 की सुपरटेक केपटाउन और सेक्टर-78 की महागुन मॉडर्न सोसाइटी के प्रवेश द्वार और इमारतों को झालरों से सजाया गया है। वहीं सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड और सेक्टर-107 की प्रतीक एडिफिस सोसाइटी में भी दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। इसी तरह सेक्टर-137 की पारस टिएरा, सेक्टर-93ए की सुपरटेक इमराल्ड कोर्ट और सेक्टर-121 की क्लियो काउंटी में भी सजावट की गई है। सोसाइटियों के पार्क और खुले स्थानों पर रंगोली बनाकर परिसर को आकर्षक रूप दिया गया है। केपटाउन के एओए अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि सोसाइटी को गोल्डन रंग की झालरों से सजाया गया है। पारस टिएरा के एओए अध्यक्ष सुखपाल सिंह राणा ने कहा कि सोसाइटी में छठ महोत्सव तक झालरें लगी रहेंगी। ब्यूरो

#Sector-societiesDecoratedLikeBridesCaptivatedTheHearts #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 14:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: दुल्हन की तरह सजीं सेक्टर-सोसाइटियों ने मोहा मन #Sector-societiesDecoratedLikeBridesCaptivatedTheHearts #VaranasiLiveNews