Noida News: मंडल कबड्डी ट्रायल के लिए 14 बालिकाओं का चयन
फोटोग्रेटर नोएडा (संवाद)। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर गौतमबुद्ध नगर की 14 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। जिला खेल विभाग व जिला कुश्ती एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित चयन प्रक्रिया में जिले की 30 सबजूनियर बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता, तकनीक और प्रदर्शन का परिचय दिया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली 14 खिलाड़ियों का चयन किया। मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ियों में खुशी, साक्षी, ज्योति, पायल, श्वेता, प्राची, मनीषा, राधिका, साक्षी, रुचिका, माही, गीता, रजिया और तन्नू शामिल हैं। अब चयनित खिलाड़ी छह नवंबर को होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक रायबरेली में होगी।
#14GirlsSelectedForDivisionalKabaddiTrials #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 14:39 IST
Noida News: मंडल कबड्डी ट्रायल के लिए 14 बालिकाओं का चयन #14GirlsSelectedForDivisionalKabaddiTrials #VaranasiLiveNews
