Shimla: केंद्रीय विद्यालय जाखू में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित, देखें वीडियो

नशे से बचने के लिए विद्यार्थियों का अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए एक ऐसा शौक होना जरूरी है जो समय के साथ आदत बन जाए। यह जानकारी केंद्रीय विद्यालय जाखू में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डीएसपी शिमला अमित ठाकुर ने विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कहा कि गलत आदतों में डालने वाला कभी आपका दोस्त नहीं हो सकता। नशा करने वाला खुद ही नहीं बल्कि इससे उसका परिवार भी बर्बाद हो जाता है। अमित ठाकुर ने विद्यार्थियों को उड़ता पंजाब फिल्म का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह से एक संपन्न राज्य की युवा पीढ़ी को नशे की लत ने खत्म कर दिया और अब हिमाचल भी इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि तनाव को खत्म करने का एकमात्र तरीका नशा नहीं है।

Shimla: केंद्रीय विद्यालय जाखू में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित, देखें वीडियो #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 24, 2025, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shimla: केंद्रीय विद्यालय जाखू में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित, देखें वीडियो #VaranasiLiveNews