अमृतसर गया लुधियाना का बुजुर्ग पहुंच गया बिहार: एआई की मदद से मिला गांव का पता, फिर ऐसे हुई वापसी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने अमृतसर गए फतेहगढ़ गुजरां के बुजुर्ग चमन लाल रास्ता भटककर बिहार के गया पहुंच गए। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें न अपने साथियों का पता याद था और न घर का। याद था तो सिर्फ अपने गांव का नाम- फतेहगढ़ गुजरां। यही अधूरी जानकारी आठ दिन बाद उन्हें परिवार तक पहुंचाने की कड़ी बनी। गया के युवक नीरज ने पहले गूगल मैप पर गांव तलाशा, लेकिन सही लोकेशन नहीं मिली। इसके बाद इंटरनेट और चैटजीपीटी की मदद से गांव का सुराग मिला और शनिवार को नीरज खुद बुजुर्ग को लेकर लुधियाना पहुंच गए। चमन लाल 11 सितंबर को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की बस से अन्य श्रद्धालुओं के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर गए थे। बस से उतरने के बाद श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने चले गए। इसी दौरान चमन लाल साथियों से बिछड़ गए। वह उन्हें तलाशते हुए रेलवे स्टेशन की ओर निकल गए। स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेन खड़ी थी। वह गलती से उसमें सवार हो गए और बिना टिकट सफर करते हुए गया रेलवे स्टेशन पहुंच गए। अमृतसर में तलाशते रहे साथी, परिवार ने दर्ज कराई शिकायत इधर, अमृतसर में जब श्रद्धालु वापस लौटने लगे तो चमन लाल उनके साथ नहीं मिले। साथियों ने परिजनों को सूचना दी। उनका पोता सुखचैन सिंह लुधियाना से अमृतसर पहुंचा और अपने स्तर पर दादा को खोजने लगा। परिवार ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई। बाकी श्रद्धालु वापस लौट आए, लेकिन सुखचैन कई दिन तक अमृतसर की गलियों और संभावित स्थानों पर दादा की तलाश करता रहा। गांव फतेहगढ़ गुजरां के लोगों ने भी सोशल मीडिया पर चमन लाल की तस्वीर साझा कर उनकी तलाश में मदद मांगी। दिन गुजरते गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। गया स्टेशन पर अकेले मिले, नीरज ने घर ले जाकर रखा दूसरी तरफ गया रेलवे स्टेशन पर चमन लाल अकेले भटक रहे थे। इसी दौरान गया निवासी नीरज की नजर उन पर पड़ी। बुजुर्ग परेशान थे और खाने के लिए मांग रहे थे। नीरज ने पहले उन्हें खाना खिलाया और फिर अपने घर ले गए। चार दिन तक उन्होंने चमन लाल को अपने पास सुरक्षित रखा। नीरज ने कई बार उनसे घर का पता पूछा, लेकिन बुजुर्ग को सिर्फ अपने गांव का नाम याद था। वह पंजाबी बोल रहे थे। इससे नीरज को अंदाजा हुआ कि वह पंजाब के रहने वाले हैं।

#CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #Ludhiana #ChamanLalLudhiana #NeerajKumarBihar #ChiefMinisterPilgrimageScheme #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 09:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अमृतसर गया लुधियाना का बुजुर्ग पहुंच गया बिहार: एआई की मदद से मिला गांव का पता, फिर ऐसे हुई वापसी #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #Ludhiana #ChamanLalLudhiana #NeerajKumarBihar #ChiefMinisterPilgrimageScheme #VaranasiLiveNews