गाजियाबाद में महापौर ने तीन स्थानों पर सड़क सुधार कार्यों का किया शिलान्यास
शहर में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रविवार को महापौर ने विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान सड़क निर्माण के साथ साइड पटरी पर परफोरेटिड टाइल्स लगाने का कार्य भी किया जाएगा। वार्ड 77 में नवीन हॉस्पिटल मार्ग, महागुन मॉल के सामने वाली सड़क तथा यशोदा मार्ग और कलिग मार्ग के बीच वाली सड़क के डेंस द्वारा सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया। इन सड़कों की साइड पटरी पर परफोरेटिड टाइल्स भी लगाई जाएंगी। इसके बाद वैशाली सेक्टर-3 एफ और रचना वैशाली में सड़कों के सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया। यहां भी सड़क सुधार के साथ साइड पटरी पर परफोरेटिड टाइल्स लगाने का कार्य प्रस्तावित है। वार्ड 83 के श्यामपार्क एक्सटेंशन में जीटी रोड स्थित निझावन इलेक्ट्रॉनिक से पुलिस चौकी तक क्षतिग्रस्त सड़क के डेंस द्वारा सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को क्षतिग्रस्त सड़क से राहत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
गाजियाबाद में महापौर ने तीन स्थानों पर सड़क सुधार कार्यों का किया शिलान्यास #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 09:53 IST
गाजियाबाद में महापौर ने तीन स्थानों पर सड़क सुधार कार्यों का किया शिलान्यास #VaranasiLiveNews
