झारखंड: सुदिव्य कुमार के निधन के बाद खाली हुए तीन विभाग अब सीएम हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना
झारखंड के पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद खाली हुए सभी प्रशासनिक विभागों का प्रभार अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नए आदेश के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी अब सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास आ गई है। विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल के स्तर से यह आधिकारिक पत्र जारी हुआ है। मंत्री पद पर रहते हुए करीब दो सप्ताह पूर्व छह सितंबर को सुदिव्य कुमार का निधन गिरिडीह में हुआ था। उनके निधन के बाद से ही संबंधित विभागों के प्रभार को लेकर नई व्यवस्था की जरूरत थी। अब सरकार ने इन विभागों का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। ये भी पढ़ें-यूपी में मारा गया झारखंड का मोस्ट वांटेड: टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे पूर्व में आवंटित अन्य प्रभार इससे पहले अगस्त 2025 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का प्रभार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास ही है। अब नए आदेश के तहत पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार के विभागों का प्रभार भी मुख्यमंत्री को आवंटित कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का नियंत्रण भी सीधे मुख्यमंत्री के पास आ गया है।
#CityStates #Ranchi #Jharkhand #JharkhandNews #HemantSoren #SudivyaKumarSonu #JharkhandCabinet #JharkhandGovernment #SudivyaKumarDepartments #UrbanDevelopmentDepartmentJharkhand #HigherTechnicalEducationJharkhand #TourismDepartmentJharkhand #HemantSorenDepartments #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 09:54 IST
झारखंड: सुदिव्य कुमार के निधन के बाद खाली हुए तीन विभाग अब सीएम हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना #CityStates #Ranchi #Jharkhand #JharkhandNews #HemantSoren #SudivyaKumarSonu #JharkhandCabinet #JharkhandGovernment #SudivyaKumarDepartments #UrbanDevelopmentDepartmentJharkhand #HigherTechnicalEducationJharkhand #TourismDepartmentJharkhand #HemantSorenDepartments #VaranasiLiveNews
