फिरोजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो गैंगस्टर गोली लगने से जख्मी
जीरा क्षेत्र में रविवार देर शाम को पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो गैंगस्टर जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों आरोपी कई आपराधिक वारदातों में वांछित हैं। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ जीरा के इंचार्ज और मल्लांवाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो गैंगस्टर असलहा लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फत्तेहगढ़ सभरा स्थित धुस्सी बांध की तरफ जा रहे थे। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बाइक तेज कर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा किया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर करीब छह फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह निवासी तलवंडी सोबा, पट्टी और दिलबाग सिंह निवासी जोगे वाला के रूप में हुई है। इनके पास से दो पिस्तौलें बरामद हुई हैं। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और क्षेत्र में उनके कारण दहशत का माहौल बना हुआ था।
फिरोजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो गैंगस्टर गोली लगने से जख्मी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 03:38 IST
फिरोजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो गैंगस्टर गोली लगने से जख्मी #VaranasiLiveNews
