भक्ति की तस्वीरें: भोले की 44 किमी की कठिन परिक्रमा, पूरी रात नंगे पैर चले शिवभक्त; गूंजता रहा 'हर-हर महादेव'

नंगे पांव, पैरों में बंधे घुंघरू, हाथों में जल से भरा लोटा और जुबां पर महादेव का नाम रविवार शाम ढलते ही शहर की सड़कों पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। महादेव की भक्ति में डूबे शिवभक्त शिवालयों की 44 किलोमीटर लंबी नगर परिक्रमा के लिए घरों से निकले। गर्मी और उमस की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं के कदम आगे बढ़ते रहे। परिक्रमा में 12 साल के बच्चे से लेकर 60 साल तक के श्रद्धालु शामिल हुए। सोमवार को नगर के शिवालयों में भक्त जलाभिषेक करेंगे। किसी ने माथे पर त्रिपुंड लगाया था तो कोई महादेव के स्टीकर वाली टी-शर्ट पहने नजर आया। भोले की भक्ति में डूबे श्रद्धालु कंकड़-पत्थरों वाले रास्तों से होते हुए आगे बढ़े। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 03:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भक्ति की तस्वीरें: भोले की 44 किमी की कठिन परिक्रमा, पूरी रात नंगे पैर चले शिवभक्त; गूंजता रहा 'हर-हर महादेव' #CityStates #Agra #UttarPradesh #VaranasiLiveNews