Bihar News: मानव तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 648 लापता महिलाएं-युवतियां रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू
मुजफ्फरपुर में लापता महिलाओं और युवतियों की तलाश को लेकर पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक, मानव तस्करी और सोशल मीडिया के जरिए झांसे में फंसाई गईं बिहार समेत दूसरे राज्यों की कुल 648 महिलाओं और युवतियों को अलग-अलग स्थानों से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के लोग नौकरी, प्यार और बेहतर भविष्य का झांसा देकर महिलाओं और युवतियों को अपने जाल में फंसाते थे। मामले को लेकर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मुजफ्फरपुर से सामने आया चौंकाने वाला सच, 648 महिलाएं-युवतियां रेस्क्यू मुजफ्फरपुर पुलिस की कार्रवाई में सामने आया है कि घर से नाराज होकर या किसी के बहकावे में आकर बाहर निकलने वाली युवतियों और महिलाओं को मानव तस्करी से जुड़े गिरोह निशाना बनाते हैं। विशेष अभियान के तहत अब तक बिहार सहित देश के अन्य राज्यों से 648 महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित बरामद किया गया है। बस स्टैंड पर नौकरी का झांसा देकर युवती को रेड लाइट एरिया में बेचा पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर की एक युवती घर से नाराज होकर बाहर निकली थी। इसी दौरान बस स्टैंड पर खड़े एक व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पहले पश्चिम बंगाल और फिर भागलपुर के रेड लाइट इलाके में ले गया, जहां उसे बेच दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसके परिजनों को सौंप दिया। रेलवे स्टेशन से सोशल मीडिया तक गिरोह का जाल पुलिस की जांच में सामने आया है कि मानव तस्करी से जुड़े गिरोह बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं। आरोपी फर्जी पहचान बनाकर युवतियों से संपर्क करते हैं और उन्हें नौकरी, पैसे या प्यार का झांसा देते हैं। पुलिस के मुताबिक, घर से नाराज होकर निकलने वाली युवतियों को ये लोग अपनी मीठी बातों में फंसाते हैं। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर शोषण और मानव तस्करी के जाल में धकेलने की कोशिश की जाती है। पुलिस की महिलाओं और युवतियों से खास अपील मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पारिवारिक विवाद या गुस्से में आकर ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ जाए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के नौकरी या मदद के प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले पूरी जानकारी की जांच करें। सोशल मीडिया पर अजनबियों से बातचीत करते समय भी विशेष सावधानी बरतें। लापता युवतियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें सक्रिय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले से महिलाओं और युवतियों के लापता होने के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने कहा कि मामला अपहरण का हो, प्रेम प्रसंग का हो या किसी अन्य कारण से युवती या महिला घर से लापता हुई हो, सभी मामलों में उसकी तलाश को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी विशेष अभियान के तहत बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में भी कार्रवाई की गई और अब तक कुल 648 महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।
#CityStates #Muzaffarpur #Bihar #BiharNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 03:38 IST
Bihar News: मानव तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 648 लापता महिलाएं-युवतियां रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू #CityStates #Muzaffarpur #Bihar #BiharNews #VaranasiLiveNews
