पिहोवा : युवक की मौत पर परिजनों ने पिहोवा में लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पिहोवा पांच दिन पहले दोस्त का जन्मदिन मना रहे युवको को सड़क पर घेरकर गंडासी और किरपान से किए गए हमले में घायल युवक गुरप्रीत सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने पिहोवा में सड़क पर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना में घायल दूसरा युवक अभी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है। परिवार ने बताया कि हमलावर फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए थे और सड़क पर युवकों को घेरकर हमला किया था। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस प्रशासन की तीन टीमें अलग-अलग शहरों में आरोपियों की तलाश कर रही हैं। युवक की मौत की सूचना के बाद पिहोवा पुलिस प्रशासन के अधिकारी एलएनजेपी अस्पताल में डटे रहे। वहीं पिहोवा में परिजनों के जाम लगाने के बाद पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।
पिहोवा : युवक की मौत पर परिजनों ने पिहोवा में लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 20:02 IST
पिहोवा : युवक की मौत पर परिजनों ने पिहोवा में लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग #VaranasiLiveNews
